Advertisement
मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुंबई से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और पूरे पंजाब में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ है।
इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 12.90 लाख रुपए, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया था।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की। इस संबंध में पांच अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


