Advertisement
महराजगंज में कपड़ा व्यापारी की हत्या, बदमाश फरार
महराजगंज। महराजगंज सदर कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात जिले के एक कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी गई। बदमाशों का पता नहीं चला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बैकुंठपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी आशुतोष पटेल के सिर पर बदमाशों ने रॉड से वार कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
आपको बता दें कि मूलरूप से कुशीनगर निवासी आशुतोष यहां अपने मामा के साथ कपड़े का कारोबार करता था। पुलिस के अनुसार व्यापारी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक का पिता प्रमोद का आरोप है कि उसके बेटे का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और काफी लोगों से पैसे का लेन-देन भी था। यह भी हत्या का कारण हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
महराजगंज
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement