Advertisement
दिल्ली में मिली लव जिहाद 'पीड़िता', अब यूपी लाई गई

डीएसपी राम निवास सिंह ने कहा, "6 दिनों के प्रयासों के बाद हमने दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास एक घर से युवती को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी ने उसे अपने दोस्त के घर पर रखा था। वह अभी तक अपने पिता द्वारा लगाए गए अपहरण और गैरकानूनी तरीके से धमार्तंरण के आरोपों पर कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हुई है।"
बता दें कि 28 वर्षीय जावेद और उसके परिवार के 5 सदस्यों पर पिछले हफ्ते युवती का अपहरण करने और उसे इस्लाम में परिवर्तित करने का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, युवती 17 नवंबर से लापता थी, लेकिन उसके परिवार ने 17 दिसंबर को तब मामला दर्ज कराया जब उन्हें जावेद के वकील ने दिल्ली से एक पत्र भेजकर युवती के धर्म परिवर्तन करने और अदालत में शादी करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और उप्र के नए धर्मांतरण विरोधी कानून 2020 के तहत मामला दर्ज किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


