Kasganj news : Kasganj police arrested 3 Jilabadar criminals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:08 am
Location
Advertisement

कासगंज पुलिस ने 3 जिलाबदर अपराधियों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 09 सितम्बर 2018 3:06 PM (IST)
कासगंज पुलिस ने 3 जिलाबदर अपराधियों को किया गिरफ्तार
कासगंज। जनपद कासगंज पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में जनपद में जिलाबदर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान कासगंज पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि कासगंज के जिलाधिकारी ने अपराधी मुकेश को 19 अप्रैल को जिलाबदर घोषित किया गया था। कासगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अपराधी को कासगंज की सीमा पर अमांपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना सोरो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी जसवीर सिंह को 27 जुलाई से जिलाबदर किया गया था। उसे उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियान में थाना गंजडुडवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी मुसीर को 17 अगस्त को जिलाबदर घोषित किया गया था। अपराधी को जनपद की सीमा में देखा गया तो स्थानीय पुलिस ने कस्बा गंजडुडवारा से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

-आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement