झारखंड : गिरिडीह में घर में घुसकर युवक की हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं है।
एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि मामला हत्या का है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


