Fell in love while practicing law, woman committed suicide after man refused to marry her; accused in custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वकालत के दौरान हुआ प्रेम, शादी से इनकार करने पर महिला ने दी जान, हिरासत में आरोपी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 नवम्बर 2025 11:29 PM (IST)
वकालत के दौरान हुआ प्रेम, शादी से इनकार करने पर महिला ने दी जान, हिरासत में आरोपी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला वकील प्रीति, निवासी सेक्टर-105, ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से मिली। बताया गया कि परिजनों ने प्रीति को कमरे में फंदे से लटका पाया और तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मृतका के परिवार ने बताया कि प्रीति पिछले करीब दो वर्षों से अभिप्राय सिंह (उम्र 34 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग में थी। अभिप्राय भी पेशे से वकील है और प्रीति के साथ उसी ऑफिस में काम करता था। परिजनों के अनुसार, प्रीति का आरोप था कि अभिप्राय ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा था। इसी तनाव में प्रीति ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
वहीं, परिजनों ने आरोपी अभिप्राय के खिलाफ लिखित शिकायत (तहरीर) दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी अभिप्राय सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार का कहना है कि प्रीति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थी और अभिप्राय की बातों से परेशान थी। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement