Doctor shot dead in Karnal of Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:31 pm
Location
Advertisement

हरियाणा के करनाल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com : रविवार, 07 जुलाई 2019 09:09 AM (IST)
हरियाणा के करनाल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ। हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर की सरेआम गोलीमार कर हत्या कर दी है। चलती कार को रुकवाकर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार शाम को अमृतधारा अस्‍पताल के मालिक डॉ. राजीव गुप्ता पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल डॉ. राजीव गुप्ता को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने डॉक्टर पर तीन गोलियां दागीं। दो गोलियां उनके सीने पर लगीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement