CID action: Three accused who were stealing foreign coal by mixing arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:17 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीआईडी की कार्रवाई : मिक्सिंग कर विदेशी कोयला चुरा रहे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 14 जनवरी 2024 5:36 PM (IST)
सीआईडी की कार्रवाई : मिक्सिंग कर विदेशी कोयला चुरा रहे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
जोधपुर ग्रामीण। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने विदेश से आयातित महंगे कोल में मिलावट कर चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मार दो ट्रक ट्रेलर व एक बिना नंबरी मिक्सिंग लोडर ट्रैक्टर के साथ हजारों किलो ग्राम मिलावटी कोयला व सील मशीन जप्त की। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय चौहान पुत्र ठाकुर सिंह गुर्जर (23), विक्रम गुर्जर पुत्र हरिराम एवं बिहारी लाल गुर्जर पुत्र लक्ष्मीनारायण (42) कोटपूतली के रहने वाले है। इनमें संजय चौहान और बिहारी लाल जप्त ट्रक के चालक एवं विक्रम गुर्जर संजय चौहान का खलासी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 105 टन 810 किलो (दोनों टैंकर सहित वजन) जप्त किया है। एडीजी एमएन ने बताया कि आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी आशाराम चौधरी के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़ और कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था। टीम के हैड कांस्टेबल राकेश जाखड़ को बिलाड़ा थाना क्षेत्र के बरना गांव में स्थित एक गोदाम में विदेशों से आयातित महंगे कोयले में घटिया बुरादानुमा कोयला मिक्सिंग कर उच्च क्वालिटी का कोयला चोरी करने की सूचना मिली थी।
एमएन ने बताया कि टीम ने सूचना को विकसित कर शनिवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोदाम में छापा मारा। पुलिस टीम को देख कुछ लोग अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गए।। मौके पर खड़े दो टैंकर के चालक संजय चौहान व बिहारी लाल व एक खलासी विक्रम को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कोयला गुजरात के गुरगांव व मोरबी से लाना बताया।
मौके पर फावड़े, लोडर ट्रैक्टर व सील लगाने की मशीन भी मिली। विदेश से आयातित कोयला गुजरात पोर्ट पर उतरने के बाद ट्रकों से राजस्थान व अन्य राज्यों में जाता है। आरोपी ऐसे गोदाम में ट्रक से महंगा कोयला उतार निम्न क्वालिटी का कोयला मिक्सिंग कर देते हैं और फिर दोबारा ट्रैकों में भर सील मशीन से सील लगा कोयला चोरी कर लेते है।
एडीजी एमएन ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के हैड कांस्टेबल राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका एवं हैड कांस्टेबल महेश कुमार व रविंद्र सिंह का तकनीकी सहयोग वही इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कुशल नेतृत्व रहा। स्थानीय टीम में एसएचओ बिलाड़ा भंवरलाल मय टीम के शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement