Chittorgarh police caught a criminal with a reward of 10 thousand rupees, Madhuvan theft revealed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, मधुवन चोरी का खुलासा

khaskhabar.com: सोमवार, 25 अगस्त 2025 7:38 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, मधुवन चोरी का खुलासा
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक महीने पहले शहर के हाथी कुंड मधुवन क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक 10 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी झालावाड़ पुलिस को भी वांछित था। यह कार्रवाई सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। चित्तौड़गढ़ एसपी के अनुसार, 18 जुलाई को हाथी कुंड मधुवन निवासी पदम कुमार माली ने अपने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि चोरी की ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाली नीमच जिले की 'बाछड़ा गैंग' है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के नीमच सिटी थाना क्षेत्र के चंडोली गांव में दबिश दी और आरोपी रवि पुत्र रोडमल बाछड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि बाछड़ा के खिलाफ नीमच सिटी थाने में चोरी और नकबजनी के 5 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, वह झालावाड़ के भवानीमंडी थाने में दर्ज एक मामले में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश और टॉप 10 वांटेड अपराधी था। वह नीमच के सरवानिया चौकी में भी चोरी के एक अन्य मामले में वांछित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गैंग द्वारा की गई और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement