Attack against the murder accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 6, 2023 1:22 am
Location
Advertisement

जमानत पर आए हत्या के आरोपी पर हमला

khaskhabar.com : रविवार, 18 दिसम्बर 2016 6:19 PM (IST)
जमानत पर आए हत्या के आरोपी पर हमला
मोगा। जेल से छूट कर आए हत्या के आरोपी पर बाप और बेटो ने हमला करके उसे घायल कर दिया। एएसआइ काबल सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह निवासी महिमा वाली बस्ती मोगा ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके भाई निर्मल सिंह ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके भाई को जेल भेज दिया गया था और केस कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। कुछ दिन पहले निर्मल जेल से जमानत पर छूटकर घर आया था। निर्मल गांव बहोना में किराना की दुकान पर सामान लेने के गया था। वहां पर पहले से पिता पुत्रों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उठाकर अपने घर ले गए, जहां पर निर्मल पर वार करते गंभीर घायल कर दिया।

गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए निर्मल को फरीदकोट मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने निर्मल सिंह उसके बेटे राजू सिंह ,पाल सिंह और रमना सिंह के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि राजू सिंह ने रंजिश की वजह से निर्मल सिंह से मारपीट की है। निर्मल सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध राजू सिंह के साथ है, जिसके बाद से राजू सिंह उससे रंजिश रखने लगा था।

[@ दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement