Advertisement
अजमेर में 75 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से निकाली रकम

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया था। इसके बाद 9 अक्टूबर को अपॉइंटमेंट की जानकारी लेने के दौरान उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने और भुगतान करने को कहा।
पीड़ित ने बताया कि पांच रुपए का भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड और ओपीटी से संबंधित जानकारी भी साझा कर दी। कुछ समय बाद उनके बैंक खातों से रकम निकलने लगी। 4 अक्टूबर को एसबीआई खाते से 98 हजार रुपए और पीएनबी खाते से 34 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन अजमेर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर 1.34 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


