8-year-old girl raped, killed by drug addict in UP Azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:02 am
Location
Advertisement

आजमगढ़ में युवक ने आठ साल की बच्ची को बनाया शिकार, दुष्कर्म करने के बाद घोंटा गला

khaskhabar.com : बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 12:25 PM (IST)
आजमगढ़ में युवक ने आठ साल की बच्ची को बनाया शिकार, दुष्कर्म करने के बाद घोंटा गला
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट कर मार दिया। आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, "पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि, गांव में नाबालिग लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहने वाला आरोपी उसे टॉफी देने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का गला घोंट दिया।"

उन्होंने बताया कि, जांच के दौरान पता चला स्थानीय आटा चक्की में काम करने वाला लक्ष्मण नशे का आदी है। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव सुनसान इलाके में मिला।

घटना की जांच के लिए डीआईजी आजमगढ़ रेंज अखिलेश कुमार और एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।

एसपी ने कहा, "हम मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement