Advertisement
उत्तर प्रदेश में ट्रिपल मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चमरौदी क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां और बहन की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी मृतक पुलिस कांस्टेबल के चचेरे भाई हैं। बांदा के एसपी एस.एस. मीणा ने कहा कि घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और पीड़ितों पर कुल्हाड़ियों, लाठियों और डंडों से बेरहमी से हमला किया गया। अपराध के पीछे कारण एक बहुत छोटा सा विवाद था, जो कि नाली में खाद्य पदार्थ का कचरा फेंकने पर हुआ था।
मृतक कांस्टेबल अभिषेक वर्मा प्रयागराज में तैनात थे। उनकी मां 50 वर्षीय रमा देवी और 22 वर्षीय बहन निशा जिले के चमरौदी चौराहे के पास रहती थीं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार की देर रात अभिषेक का अपने चचेरे भाइयों के साथ घर के सामने एक नाली में खाद्य अपशिष्ट फेंकने को लेकर विवाद हो गया। कुछ घंटों बाद आरोपी ने अभिषेक, उसकी मां और बहन पर कुल्हाड़ियों और लाठियों से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बांदा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features