Advertisement
राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

भर्ती के अंतर्गत कुल 5 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल तथा एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ से विस्तृत जानकारी, आवेदन फॉर्म आदि प्राप्त कर अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर–302015 में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन ई-मेल के माध्यम से adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in तथा adgprules@rajpolice.gov.in पर भेजे जा सकते हैं।
अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण और नवाचार आधारित पुलिसिंग अभियान का हिस्सा बन सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




