Recruitment for 6,289 Assistant Lineman posts in the Electricity Department; Opportunity for 10th-ITI pass candidates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2026 2:09 PM (IST)
बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका
करियर डेस्क। चंडीगढ़ पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया है। पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। विभाग द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों (CRA 317/2026 और CRA 318/2026) के तहत कुल 6,289 रिक्तियां भरी जाएंगी। अगर आप भी बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो नीचे दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। नीचे भर्ती से जड़े आधिकारिक विस्तृत नोटिस के पीडीएफ का सीधा लिंक भी उपलब्ध है।
इतनी भरी जाएंगी वैकेंसीः
पीएसपीसीएल ने इन भर्तियों को दो अलग-अलग आधिकारिक नोटिस के तहत जारी किया है। दोनों का विवरण इस प्रकार है। जिसमें असिस्टेंट लाइनमैन के 3289 पद और 3000 पद रिक्त हैं।
इतना वेतन मिलेगाः
चयनित उम्मीदवारों को PSPCL वित्तीय परिपत्र संख्या 21/2022 के अनुसार शुरुआती बेसिक वेतन 19,990 रपये प्रति माह मिलेगा। वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लागू किया जाएगा। ये कर सकते हैं
आवेदनः
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
तकनीकी योग्यता:
लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है।
पंजाबी भाषा का ज्ञान:
एक बेहद महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसमें पास हुआ हो।
ये है आयु सीमाः
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC, BC, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा सिलेक्शनः
असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा (Online/Written Exam): उम्मीदवारों को सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित या लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल टेस्ट (Medical Examination):
अंतिम चयन से पहले शारीरिक रूप से फिट होने का मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
ऐसे करें आवेदनः
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले PSPCL की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Public Notices' सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको CRA 317/2026 और CRA 318/2026 के लिंक दिखाई देंगे।
अपनी पात्रता के अनुसार लिंक पर क्लिक करें और 'New Registration' करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) बिल्कुल सही-सही भरें। अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement