Job Alert: Vacancies for 23 Junior Resource Person Posts at NIELIT; Interviews to be Held on This Date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 2:57 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

जॉब अलर्ट : NIELIT में जूनियर रिसोर्स पर्सन के 23 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 11:09 PM (IST)
जॉब अलर्ट : NIELIT में जूनियर रिसोर्स पर्सन के 23 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू
करियर डेस्क। चंडीगढ़ राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में नौकरी करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी-रोपड़) ने जूनियर रिसोर्स पर्सन के विभिन्न 23 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए निकली वेकेंसीः
एनआईईएलआईटी-रोपड़ ने जूनियर रिसोर्स पर्सन के जिन अलग-अलग 23 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, उनमें जूनियर रिसोर्स पर्सन (डेटा एंट्री) और जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (असिस्टेंट) के 2-2; जूनियर रिसोर्स पर्सन (कंप्यूटर ऑपरेटर), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (ऑफिस असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (आईटी असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (प्रोजेक्ट असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (हिंदी), जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (असिस्टेंट-एडमिन), और जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (आईटी फैकल्टी) के 1-1; जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (डेटा प्रोसेसिंग) के 4; और जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (परीक्षा) के 8 पद शामिल हैं।
पहले चैक कर लें योग्यताः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन के साथ डिप्लोमा/विशिष्ट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया और सैलेरीः
एनआईईएलआईटी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट, वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,200 रुपए से 25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
इतनी फीस जमा करानी होगीः
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन का शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/अन्य सभी के लिए 700 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपए तय किया गया है।
परीक्षा और टेस्ट शेड्यूलः
वॉक-इन-इंटरव्यू और टाइपिंग टेस्ट एक ही दिन 23 अप्रैल को सुबह 09.30 बजे से 12.30 बजे तक 'एनआईईएलआईटी-रोपड़, बिड़ला फार्म, बड़ा फूल, रूपनगर (रोपड़)-140001, पंजाब' पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें आवेदनः
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईईएलआईटी-रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन केंद्र पर याद से साथ ले जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement