हिमाचल प्रदेश में जूनियर क्लर्क के 91 पदों पर निकली भर्ती, स्नातक वाले 9 मई से करें आवेदन

ये कर सकते हैं आवेदनः
जूनियर क्लर्क (PACS कोटा):
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। हिमाचल के स्कूल से 10वीं और 12वीं पास (वास्तविक हिमाचली नागरिकों पर लागू नहीं)। PACS सचिव के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी। उम्मीदवार अपनी समिति का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
जूनियर क्लर्क (OCS कोटा):
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। सहकारी समिति में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी। उम्मीदवार अपनी समिति का बकायादार नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा:
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानें श्रेणीवार आवेदन शुल्कः
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), IRDP, BPL, अंत्योदय और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होंगे।
उम्मीदवार परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। बैंक के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 5-6 सप्ताह बाद आयोजित की जा सकती है, जिसकी सटीक तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम परीक्षा आयोजित होने के लगभग 15 दिन बाद घोषित किए जाने की संभावना है।
ऐसे होगा चयनः
इस भर्ती के लिए परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या के 1.75 गुना तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए कुल 150 अंकों में कम से कम 60 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) का होगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी स्थिति समान रहने पर हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



