BTSC: Last date to apply for Dairy Field Officer Recruitment is near, apply soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2026 3:29 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

बीटीएससी : डेयरी फील्ड आफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 मार्च 2026 4:44 PM (IST)
बीटीएससी : डेयरी फील्ड आफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन
करियर डेस्क। पटना बीटीएससी में डेयरी फील्ड आफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए आवेदन जल्द से आवेदन कर दें। बिहार में डेयरी फील्ड आफिसर/ डेयरी टेक्निकल आफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फार्म आनलाइन माध्यम से बीटीएससी की आफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
आवेदन से पहले पात्रता कर लें चेकः
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन एवं एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए 37, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष एवं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
100 रुपए फीस करनी होगी जमाः
इस भर्ती में आवेदन के साथ फीस 100 रुपये जमा करनी होगी। फीस सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से लागू है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेसः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर आपको What's New में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Link के नीचे Apply Online पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा करके आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। इतना मिलेगा
वेतनः
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान पे बैंड 9300- 34800, ग्रेड वेतन 4200 (पे लेवल 6 के अनुसार) प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं कार्य करने के अनुभव के अनुसार किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement