हिमाचल में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू, 10 अप्रैल से करें अप्लाई

ये कर सकते हैं आवेदनः
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाईः
एचपीआरसीए की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीसः
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदावरों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है।
इतनी मिलेगी सैलरीः
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 23,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्नः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


