Advertisement
'मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं हम...', नाना पाटेकर ने साफगोई से बताई थी जिंदगी की सच्चाई

इन बातों से नाना पाटेकर ने न सिर्फ जिंदगी की असलियत को दुनिया के सामने रखा, बल्कि आज के बदलते दौर और गुजर चुके लोगों के बीच के रिश्ते की सच्चाई को भी जाहिर कर दिया। इस वीडियो को देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि ऐसा सिर्फ नाना पाटेकर ही कह और सोच सकते थे, क्योंकि, उन्होंने अपनी साफगोई और जिंदगी को जीने के अंदाज से खुद को उस सच्चाई से मिलने के लिए तैयार कर रखा था, जिसे जानते सभी हैं, लेकिन, स्वीकार कुछ लोग ही करते हैं।
नाना पाटेकर के जीवन का फलसफा बेहद सीधा था। एक अन्य वायरल वीडियो में वे अपनी चिर-परिचित शैली में कहते हैं, "हमको मालूम है कि कल हमको जाना है। हमको 12 मन लकड़ी लगने वाली है। उतनी ही लगनी है। 'दैट इज माई फाइनल प्रॉपर्टी'। मैंने वो अपनी लकड़ी जमा करके रखी है और वह सूखी है। उसमें जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना। नहीं तो धुआं आएगा। दोस्त लोग और बाकी सभी लोग जमा होंगे। धुआं उनकी आंख में जाएगा, आंख से पानी आएगा। और मरते वक्त मुझे ये गलतफहमी होगी कि वे मेरे लिए रो रहे हैं। तो, मरते वक्त कम से कम गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।"
नाना पाटेकर मौत को एक अटल सत्य मानते थे और जीवन को बिना किसी भ्रम के जीना चाहते थे। नाना पाटेकर की यह सादगी केवल उनके विचारों तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि उनकी जीवनशैली भी इसके प्रमाण देखने को मिलते थे। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद, वे मायानगरी की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते थे।
जून 2025 में जब नाना पाटेकर महानायक अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में पहुंचे थे, तो उन्होंने अपनी इस जीवनशैली का जिक्र किया था। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि सब कुछ हासिल करने के बाद वह गांव क्यों लौट गए? इस सवाल पर नाना पाटेकर का जवाब उनके व्यक्तित्व का आईना बनकर सामने आया था।
उन्होंने कहा था, "मैं फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैं बस यहां काम करने आता हूं और फिर वापस चला जाता हूं। मैं कभी किसी पार्टी में नहीं गया, न ही शहर में ज्यादा रुका। मैं गांव का हूं और वहीं रहना पसंद करता हूं। मुझे वहां की जिंदगी अच्छी लगती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


