Advertisement
एक्शन से भरपूर है वरुण धवन की बेबी जॉन का ट्रेलर
वरुण चॉकलेटी चार्मिंग बॉय से वॉयलेंट राऊडी अवतार में पहुंच जाते हैं। ट्रेलर जियो स्टूडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वरुण ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ट्रेलर के कैप्शन में वरुण ने लिखा, “एक्शन, फायर और बेहिसाब अच्छी वाइब्स। बेबी जॉन आपके लिए यह सब कुछ लेकर आ रही है।” जैकी श्रॉफ अपने निर्दयी अवतार से लोगों को डराने में कामयाब रहे हैं। फिल्म में इमोशंस और बेहिसाब एक्शन है।
दक्षिण भारत के ख्यातनाम लेखक निर्देशक एटली ने पिछले साल हिन्दी भाषी दर्शकों को शाहरुख खान की जवान नामक फिल्म दी थी। अब उन्होंने वर्ष 2016 में थलापति विजय को लेकर बनाई तमिल फिल्म थेरी को हिन्दी में बेबी जॉन के नाम से रीमेक किया है। फिल्म का मूल कथानक वही है लेकिन हिन्दी भाषी दर्शकों के लिए इसमें कुछ परिवर्तन किए गए हैं। बेबी जॉन का निर्देशन कलिस ने किया है और एटली ने इसका निर्माण किया है।
बेबी जॉन में फीमेल लीड रोल साउथ की स्टार एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। राजपाल यादव एक कॉन्स्टेबल के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है। फिल्म सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इसका बजट 85 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement