Advertisement
'ये गैर जिम्मेदाराना और माफी के लायक नहीं', धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा

यूजर्स भी हेमा के पोस्ट पर गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वालों को कोर्ट में घसीटने की नसीहत दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "कल्पना कीजिए, उनका पूरा परिवार अस्पताल में वहां उन्हें सपोर्ट कर रहा है और बाहर उनकी निधन की खबरों पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। कितनी शर्मनाक बात है ये।"
इससे पहले ईशा देओल ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही सक्रिय चल रही है और गलत खबरें फैला रही है। मेरे पिता स्टेबल हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा की तेज रिकवरी के लिए दुआ करें।"
बता दें कि सोशल मीडिया पर कई बड़े राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स ने भी निधन की खबर की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि तक अर्पित कर दी थी, हालांकि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। खबर सामने आते ही एक्टर के चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
बता दें कि धर्मेंद्र देओल 89 साल के हैं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीते हफ्ते भी रूटीन चैकअप के लिए उन्हें अस्पताल में लाया गया था। बीते सोमवार को अभिनेता को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे थे, जिसके बाद से उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी थीं।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


