This film, released 45 years ago, was a turning point for Anil Kapoor; the actor still calls it a milestone.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 12:42 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

45 साल पहले आई यह फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, अभिनेता आज भी बताते हैं 'मील का पत्थर'

khaskhabar.com: शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 11:16 AM (IST)
45 साल पहले आई यह फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, अभिनेता आज भी बताते हैं 'मील का पत्थर'
मुंबई । साल 1986 में रिलीज हुई अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' को 45 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता बेहद इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त कीं। अनिल कपूर ने फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' के 45 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इसे अपने करियर का टर्निंग पॉइंट और मील का पत्थर बताया। अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े वीडियो कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा, "45 साल पहले, एक फिल्म जिसे खरीदार ढूंढने में मुश्किल हो रही थी, आखिरकार सिर्फ एक शो में रिलीज हुई, और वह एक शो मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया।" उन्होंने आगे बताया, फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण शुरुआत थी। निर्देशक एम.एस. सथ्यू के साथ काम करना, ईशान आर्या के कैमरे से फ्रेम होना और पंकज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए और भी खास था। हम दोनों ही उस समय अपने करियर की शुरुआत में थे।
अनिल ने लिखा, "'कहां कहां से गुजर गया' ने मुझे एक ऐसा अनुभव दिया जिसके लिए मैं आज भी शुक्रगुजार हूं। जो अनिश्चितता के साथ शुरू हुआ, वह एक ऐसा मील का पत्थर बन गया जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। 45 साल बाद मैं उन संघर्षों, सीखों और उस फिल्म के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं जिसने मेरा रास्ता बनाया।"
यह फिल्म अनिल कपूर के एक्टिंग को दिशा देने वाली फिल्म कही जाती है। फिल्म में अनिल ने रवि का किरदार निभाया था, जो एक मॉडल रहता है, लेकिन संघर्षरत छात्रों के साथ जुड़ जाता है। फिल्म ने अनिल को एक्टिंग की गहराई दिखाने का मौका दिया और उनके करियर की नींव रखी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement