Advertisement
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज

सुभाष घई ने खास तौर पर साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रोधी’ का जिक्र किया। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक पढ़े-लिखे माफिया डॉन से आध्यात्मिक गुरु बनने तक का बेहद मुश्किल और चैलेंजिंग रोल निभाया था।
घई ने लिखा, “उन्होंने मेरी फिल्म ‘क्रोधी’ में रोल किया, यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण किरदार था और आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। हैप्पी बर्थडे, आप हमेशा हमारे साथ हैं पाजी।”
सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘क्रोधी’ दमदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें धर्मेंद्र ने मुख्य किरदार निभाया है, जो गुस्से और बदले की आग में जलता एक युवक है और बाद में आध्यात्मिक गुरु बन जाता है। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ शशि कपूर, जीनत अमान, प्रेमनाथ, रंजीता, सचिन, प्राण और अमरीश पुरी जैसे सितारे दिखे थे। फिल्म में हेमा मालिनी और मौसमी चटर्जी भी थीं।
फिल्म में धर्मेंद्र का किरदार शुरू में गुस्से और बदले की आग से भरा होता है, लेकिन अंत में वह अध्यात्म की राह पर चल पड़ता है। यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को पसंद आया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features




