Advertisement
फरवरी के तीसरे हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये शानदार फिल्में और सीरीज

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ओटीटी पर 19 फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को 5 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रेंट पर रिलीज किया गया था, जिसमें 349 का भुगतान करने के बाद भी देखा जा सकता था, लेकिन 19 फरवरी से फिल्म को सब्सक्राइबर्स आसानी से देख पाएंगे। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
19 फरवरी से नेटफ्लिक्स ‘द स्वीडिश कनेक्शन’ भी रिलीज होगी, जोकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्वीडिश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी गोस्टा एंगज़ेल की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें नौकरशाही में काम करने वाला एक शख्स हजारों यहूदियों को बचाने का काम करता है। महीने के आखिर में आती है ‘56 डेज़’। 8-एपिसोड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 28 फरवरी को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज कैथरीन रयान हॉवर्ड के उपन्यास पर बेस्ड है जिसमें एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो कोविड के दौरान लॉकडाउन में साथ रहते हैं और दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन मोहब्बत की कहानी मर्डर की कहानी में तब्दील हो जाती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



