राजकुमार और शनाया के अभिनय के कायल हुए स्टार्स, फिल्म को बताया 'हीरा'

सबा ने फिल्म के सभी कलाकारों को जमकर सराहा। उन्होंने लिखा, "पत्रलेखा, आप सच में एक हीरा हैं। राजकुमार, आप कमाल के कलाकार हैं और फिल्म में भी शानदार काम किया है। वहीं, शनाया, आप बेहतरीन हैं। अर्चना, आपने वाकई में शानदार काम किया और पूरी कास्ट और क्रू को भी बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है।"
'टोस्टर' एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हंसी के साथ रोमांच भी है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होने के कारण यह घर बैठे आसानी से देखी जा सकती है। फिल्म की कहानी एक कंजूस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी में तोहफे में दिए गए 5,000 रुपए के टोस्टर को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है, जिससे हास्यास्पद लेकिन भयावह घटनाएं होती हैं।
निर्देशक विवेकदास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं और राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस 'कम्पा फिल्म' की यह पहली फिल्म है।
पत्रलेखा द्वारा निर्मित फिल्म 'टोस्टर' में अभिषेक बनर्जी, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


