Advertisement
ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। कई लोगों ने उनके हौसले की तारीफ भी की। हालांकि, सोनू निगम ने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि उनकी किस बीमारी या समस्या के लिए सर्जरी की गई।
इससे पहले जून में सोनू निगम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि वह कुछ समय से नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से परेशान थे। इसके इलाज के दौरान उनकी कई बार एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच हुई। इसके लिए वह कई दिनों से दवाइयां भी ले रहे है।
अपने एक वीडियो में सोनू निगम ने कहा था, ''मेरी नसों पर दबाव पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच चल रही है और इस दौरान मुझे काफी दवाइयां भी लेनी पड़ीं। मैं काफी तकलीफ से गुजर रहा हूं।''
सोनू ने अपने गले से जुड़ी परेशानी के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने इलाज के दौरान होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए कहा था, ''फिजियोथेरेपी मेरे लिए काफी दर्दनाक रही। दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर लेने पड़ रहे थे। दवाइयों की वजह से मेरा गला थोड़ा भारी महसूस हो रहा है।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


