Advertisement
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक

सिद्धांत के इस अचानक परफॉर्मेंस ने माहौल को इस तरह एनर्जेटिक बना दिया कि देखते ही देखते सिद्धांत चर्चा का विषय बन गए और कुछ ही पलों में इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फिल्म रिलीज़ के 7 साल बाद सिद्धांत को एक बार फिर रैपर बना देख उनके फैंस ने उन्हें, जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दीं।
गौरतलब है कि साल 2019 में 'गली बॉय' की रिलीज़ के साथ ही एमसी शेर के रूप में सिद्धांत का किरदार फिल्म का ब्रेकआउट हाइलाइट बन गया था। उनका कॉन्फिडेंट स्वैग, दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और यादगार डायलॉग्स उन्हें रातों-रात चर्चा में ले आया था। सच कहें तो भारतीय सिनेमा में उनका यह किरदार, सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक पॉप-कल्चर फिनॉमिना बन चुका है, जिसकी लाइन्स आज भी कोट की जाती हैं।
फिलहाल 7 साल बाद, सिद्धांत एक दिलचस्प मोड़ पर खड़े हैं। 'गली बॉय' के स्ट्रीट-स्मार्ट एमसी शेर से लेकर अब वे भंसाली फिल्म्स की 'दो दीवाने सहर में' एक सॉफ्ट, रोमांटिक हीरो के साथ अपने लवर-बॉय फेज़ में पूरी तरह कदम रख रहे हैं। और हालिया वायरल रैप मोमेंट यह साबित करता है कि भले ही उनकी इमेज बदल रही हो, लेकिन परफॉर्मर की आग आज भी उतनी ही तेज़ है, जितना पहले थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



