Advertisement
राज कुंद्रा के 50वें बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने की दुआ, 'रब मेहर करे', शमिता ने भी दिखाया जीजू संग खास रिश्ता

इस इमोशनल और प्यारे पोस्ट पर खुद राज कुंद्रा ने भी रिएक्शन दिया और अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए कमेंट किया, "थैंक यू सो मच, मेरी जान।"
शिल्पा की इस पोस्ट पर न सिर्फ फैंस, बल्कि हरलीन कौर और सोफिया चौधरी जैसी कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर राज को जन्मदिन की बधाई दी। कुछ फैंस ने इस जोड़ी को 'मेड फॉर ईच अदर' कहकर उनके रिश्ते की तारीफ की।
दूसरी ओर, राज कुंद्रा की साली और शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में राज, शिल्पा और शमिता के साथ बिताए गए कई यादगार पलों की झलक देखने को मिली। वीडियो में कभी ट्रिप की मस्ती है, तो कभी फैमिली टाइम है।
इस वीडियो के साथ शमिता ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "50 साल हंसी, सीख, प्यार और जिंदगी के रहे। जैसे ही आप इस गोल्डन चैप्टर में कदम रख रहे हो, मेरी दुआ है कि जिंदगी आपको और भी ज्यादा खुशियां, सफलता और प्यार दे और आपके जीवन में शांति बनी रहे। हैप्पी बर्थडे जीजू... ये दुनिया बेहतर है क्योंकि आप इसमें हो।"
शमिता के इस पोस्ट पर भी राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "धन्यवाद... यह सच में बेहद खूबसूरत वीडियो और मैसेज है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


