Advertisement
शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस चैलेंज, बस इस तरह उठाना होगा डम्बल

इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, ''यह देखने में आसान लगता है, लेकिन असल में यह चुनौतीपूर्ण है। आप भी इसे आजमाएं और अपनी वीडियो क्लिप साझा करें।''
इस तरह के छोटे-छोटे चैलेंज से वह अपनी फिटनेस जर्नी को रोचक बनाती रहती हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं।
शिल्पा के सोशल मीडिया फीड पर अक्सर ऐसे वर्कआउट वीडियो मिलते हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बेंच स्टेप्स और जंप्स करती दिख रही थीं। इस एक्सरसाइज को करते समय उन्होंने इसके फायदे भी बताए।
उन्होंने कहा कि यह एक्सरसाइज दिल की सेहत को बेहतर बनाती है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाती है। जब हम तेजी से कूदते और स्टेप करते हैं, तो हमारा दिल ज्यादा तेजी से काम करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह कार्डियो एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाती है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर करती है। इसके अलावा, इस तरह की एक्टिविटी से कैलोरी बर्न होती है।
अभिनेत्री का कहना है कि अगर किसी को तेजी से वजन कम करना हो तो वह इस एक्सरसाइज को जरूर करें, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके साथ ही यह एक्सरसाइज मेंटल फोकस और कॉर्डिनेशन को भी बढ़ाती है। जब हम तेजी से कदम उठाते हैं और सही तरीके से लैंडिंग करते हैं, तो दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनता है। इससे मस्तिष्क तेज रहता है और संतुलन बेहतर होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


