'जरा हटके जरा बचके' के तीन साल पूरे होने पर पुरानी यादों में खोईं सारा अली खान, दर्शकों का जताया आभार

फिल्म की बात करें तो यह मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई थी। कहानी एक छोटे शहर में रहने वाले शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना खुद का घर खरीदने का सपना देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए दोनों कई चुनौतियों और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हैं। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन्स और पारिवारिक रिश्तों का सुंदर मेल देखने को मिलता है।
2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।
सारा अली खान ने आईएएनएस से हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोलिंग को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग का असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। एक कलाकार अपने दर्शकों के लिए काम करता है, इसलिए जब दर्शक किसी काम से निराश होते हैं या नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं, तो उसका असर महसूस होना स्वाभाविक है।
सारा ने कहा, ''समय के साथ मैंने खुद के लिए काम करना सीख लिया है। करियर के शुरुआती दौर में मैं लोगों की राय को बहुत ज्यादा महत्व देती थीं, लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि एक कलाकार के लिए अपनी संतुष्टि और आत्मविश्वास भी उतना ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


