संजीव कपूर ने अमिताभ बच्चन को 84वें जन्मदिन की दी बधाई, बोले-सिनेमा में आपका अमूल्य योगदान

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरे सबसे प्यारे गुरु जी अमिताभ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है। आपकी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों के अलावा, आपका अपनापन और विनम्रता ही आपको इतना खास बनाती है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और आने वाले कई यादगार सालों की कामना करता हूं, जिनमें आप वही काम करते रहें जो आपको पसंद है। ढेर सारे प्यार और सम्मान के साथ, सर!"
इसके साथ ही चिरंजीवी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों को गर्मजोशी से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। यह तस्वीर दोनों दिग्गज एक्टर्स के बीच के स्नेह और आपसी सम्मान को दिखाती है।
बता दें कि चिरंजीवी अमिताभ बच्चन को असल जिंदगी का मेंटर मानते रहे हैं। 2019 में, चिरंजीवी ने ऐतिहासिक फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अपने किरदार के गुरु, गोसाई वेंकन्ना का रोल निभाने के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया। बॉलीवुड के मेगास्टार से सीधे बात करने में हिचकिचाहट के कारण, कहा जाता है कि चिरंजीवी ने अपनी बात उन तक पहुँचाने के लिए जया बच्चन की मदद ली। हालाँकि, अमिताभ ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह रोल करने के लिए हामी भर दी।
एक ऐसी बात जिसने चिरंजीवी का दिल छू लिया, वह यह थी कि अमिताभ ने इस फिल्म में काम करने के लिए कोई फीस लेने से मना कर दिया। उन्होंने प्राइवेट जेट का ऑफर भी ठुकरा दिया और अपने आने-जाने और रहने का इंतजाम खुद किया। उन्होंने चिरंजीवी के प्रति अपने स्नेह और दोस्ती के कारण इस फिल्म का हिस्सा बनना चुना।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


