Advertisement
सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर
फिल्म में लीड रोल में अनंतविजय जोशी, मार्गदर्शक बड़े महाराज के किरदार में परेश रावल, अहम् भूमिकाओं में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अजय मेंगी, वहीं गरिमा विक्रांत सिंह और पवन मल्होत्रा डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को प्रामाणिकता, ड्रामा और प्रेरणा का बेहतरीन संगम देने का वादा करती है। अजेय का निर्देशन रवीन्द्र गौतम ने किया है और इसे ऋतु मेंगी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है, जबकि संगीत दिया है मीत ब्रदर्स ने।
फोटोग्राफी की जिम्मेदारी विश्नु राव ने संभाली है और प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं उदई प्रकाश सिंह। एसोसिएट प्रोड्यूसर्स के तौर पर (सूरज सिंह) बी-लाइव प्रोडक्शंस और इतिहास एकेडमी जुड़े हैं। प्रोड्यूसर ऋतु मेंगी ने कहा, "अजेय विश्वास, त्याग और नेतृत्व की कहानी है, जो मुख्य किरदार के सार्वजनिक और निजी जीवन दोनों को सामने लाती है और यह दिखाती है कि कैसे उसके फैसलों ने उसकी यात्रा को आकार दिया।"
डायरेक्टर रवीन्द्र गौतम ने कहा, "अजेय एक साधारण युवा के रूपांतरण, उसकी दृढ़ता और दूरदृष्टि की कहानी है, जो उत्तराखंड की पहाड़ियों से उठकर सेवा और नेतृत्व को समर्पित जीवन तक पहुँचता है।" यह फिल्म 19 सितम्बर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और आध्यात्मिक व सामाजिक दोनों संवादों को छूने का लक्ष्य रखती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


