Advertisement
यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

बिग बॉस के अलावा इंटरनेशनल लाइन-अप में अली बाबा और चालीस भूत, प्रिंस ऑफ मॉलीवुड, पार्ट टाइमर्स और द कोर्ट जैसे शो के साथ-साथ कई फिल्मों के प्रीमियर भी शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म पर जियोस्टार के टीवी चैनल्स जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार जलसा और स्टार प्रवाह के कंटेंट भी दिखाए जाएंगे। 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सेहर होने को है' और 'अझागे अझागु' जैसे शोज भी उपलब्ध होंगे, जो कनाडा और सिंगापुर में पहले और यूके में टीवी के साथ ही देखे जा सकेंगे।
इंटरनेशनल लाइन-अप में शामिल होने वाला एक और शो है 'इंडिया का टॉप 1 परसेंट', जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ये गेम शो कंटेस्टेंट्स के लॉजिक और रीजनिंग को परखता है और कनाडा और सिंगापुर में उपलब्ध होगा। ये इंटरनेशनल रोलआउट नए ब्रांड के तहत जियो हॉटस्टार का इन तीन विदेशी बाजारों में 2 सितंबर से पहला विस्तार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


