Advertisement
संजय खान की पत्नी जरीन खान के निधन पर सायरा बानो और ईशा कोप्पिकर ने व्यक्त की संवेदनाएं

अभिनेत्री ने उनके काम की तारीफ करते हुए लिखा, "जरीन का घर बहुत सुंदर और कला से भरा हुआ था। उन्हें अच्छे डिजाइन की जानकारी थी। हमारी पसंद ज्यादातर एक जैसी होती थी, फिर चाहे वो कढ़ाई हो, डिजाइन हो या आभूषण।"
अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, "मुझे याद है कि जरीन और शोभा कपूर अप्पाजी से कहती थीं, 'हमारे लिए भी ऐसे कड़े और झुमके बनवाइए जो सायरा पहने हुए हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, "जरीन में मुझे सबसे ज्यादा जो पसंद था, वो उनका शांत स्वभाव और सोच थी। संजय एक बहुत ही रंगीन और उत्साही व्यक्ति थे। जरीन ने उनकी जिंदगी में शांति और समझदारी का संतुलन बनाकर रखा था।"
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने जरीन खान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जरीन आंटी, आप हर महफिल की रौनक थीं। आप हर पल को खास बना देती थीं और हमें हमेशा बताती थीं कि जिंदगी को पूरी तरह जीना चाहिए, चीजों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। आपकी ऊर्जा और हमेशा खुश रहने की आदत ने बहुत लोगों की जिंदगी को छुआ है। वे आपको हमेशा याद रखेंगे।"
उन्होंने आगे लिखा, "अब आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपकी हर एक मुस्कान, कहानी और खुशी के पल हमारे बीच जिंदा हैं। आप हमेशा हमारे दिल और हमारी हंसी का हिस्सा रहेंगी। जरीन आंटी, हम आपको बहुत याद करते हैं। धन्यवाद हमें यह सिखाने के लिए कि जिंदगी को उसी तरह जीना चाहिए, जैसे आप हमेशा जीती थीं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


