Real hero Murlikant Petkar showers love on Chandu Champions reel hero Kartik Aaryan first Filmfare Best Actor win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 17, 2025 6:19 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंदू चैम्पियन के रील हीरो कार्तिक आर्यन की पहली फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर जीत पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 1:03 PM (IST)
चंदू चैम्पियन के रील हीरो कार्तिक आर्यन की पहली फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर जीत पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार
मुंबई। बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार कार्तिक आर्यन लगातार नई ऊंचाइयाँ छू रहे हैं! एक्टर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए 'चंदू चैंपियन' में पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्टर के रूप में जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर जी का नाम भी शामिल है। कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन, कड़ी ट्रेनिंग और भावनात्मक तैयारी के ज़रिए इस किरदार को जिया। उन्होंने न सिर्फ़ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की दृढ़ता को, बल्कि उनके अदम्य जज़्बे को भी पर्दे पर सजीव कर दिया। जिस जीवित किंवदंती की प्रेरक कहानी को कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अभिनेता की तारीफ़ की। कार्तिक की तस्वीर साझा करते हुए मुरलीकांत जी ने लिखा, “कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म के लिए 70वें ह्युंडई फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 2025 (गुजरात टूरिज्म के सहयोग से) जीतने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी पहली फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर जीत है और वास्तव में आपके करियर का बेहद खास पल है। आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है, और यह सम्मान आप पूरी तरह डिज़र्व करते हैं।
निर्देशक कबीर खान को भी दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी जुनून और दृष्टि के साथ इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन किया। आपकी मेहनत और रचनात्मकता ने सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आप दोनों को आगे भी अपार सफलता और कई और पुरस्कारों की शुभकामनाएं!” मुरलीकांत जी के ये सराहनापूर्ण शब्द कार्तिक आर्यन के लिए बेहद भावुक और गर्व का पल हैं। यह एक ऐसा फुल-सर्कल मोमेंट जब रियल चैंपियन ने रील चैंपियन को सलाम किया है।
चंदू चैंपियन में कार्तिक ने एक अद्भुत ट्रांसफ़ॉर्मेशन दिखाया। यह एक ऐसा किरदार जो भावनात्मक होने के साथ-साथ जुझारू भी था। उनकी यह परफॉर्मेंस आलोचकों और दर्शकों, दोनों के दिलों को छू गई, और इसने कार्तिक को उन चुनिंदा सितारों में शामिल कर दिया जो मास अपील और मीनिंगफुल कहानी कहने की कला दोनों को बखूबी निभाते हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो कार्तिक अब करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी में नज़र आएंगे, जो उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित नागज़िला भी लाइनअप में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement