Advertisement
स्वर्ग से उतरी अप्सरा: रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में जमाई धाक, हर भूमिका को मेहनत से बनाया खास

उनकी पहली तमिल फिल्म ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद उन्हें कई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने कई बड़े सितारों जैसे कमल हासन, रजनीकांत और चिरंजीवी के साथ काम किया। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री 1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से हुई। इस फिल्म में उन्होंने कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा की और यह फिल्म हिट रही। इस फिल्म ने रति को रातों-रात स्टार बना दिया। उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला।
1980 के दशक में रति ने 'कुली', 'तवायफ', 'मैं आवारा हूं', 'अय्याश', 'शौकीन', 'मुझे इंसाफ चाहिए', 'मेरा फैसला', 'पसंद अपनी अपनी' और 'फर्ज और कानून' समेत कई शानदार हिंदी फिल्मों में काम किया। उनका करियर तेजी से ऊंचाइयों पर पहुंचा। लेकिन 1985 में उन्होंने आर्किटेक्ट अनिल विरवानी से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली। इस फैसले के पीछे उनकी शादी और परिवार को प्राथमिकता देना था। हालांकि, शादी के बाद भी उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ चुनिंदा साइड रोल ही किए।
2001 में रति ने फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' से फिल्मों में वापसी की। इसके बाद उन्हें बड़े रोल की बजाय साइड रोल ही मिले, लेकिन उन्होंने हर रोल को पूरी मेहनत और लगन से निभाया। उन्होंने 'ये है जलवा', 'क्रांति', 'देव', 'क्यों हो गया ना...', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'हम तुम' और 'पहचान' जैसी फिल्मों में साइड रोल कर अपनी अलग पहचान बनाई। रति को उनके करियर के दौरान कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिला। उनके बेटे तनुज विरवानी भी अब अभिनय में करियर बना रहे हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features




