Rani Chatterjee and Sanjana Pandey Set to Face Off on Screen; UP Wali, Bihar Wali Trailer to Release on This Date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 1:55 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

पर्दे पर भिड़ेंगी रानी चटर्जी और संजना पांडेय, इस दिन रिलीज होगा 'यूपी वाली, बिहार वाली' का ट्रेलर

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 10:37 PM (IST)
पर्दे पर भिड़ेंगी रानी चटर्जी और संजना पांडेय, इस दिन रिलीज होगा 'यूपी वाली, बिहार वाली' का ट्रेलर
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी और संजना पांडेय स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों अभिनेत्री बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यूपी वाली, बिहार वाली' में तीखी नोकझोंक करती दिखेंगी। बुधवार को मेकर्स ने जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'यूपी वाली बिहार वाली' का ट्रेलर 18 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।" पोस्टर देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म यूपी और बिहार की दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच के रिश्तों पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा होगी।
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं संजना पांडेय भी अपनी अभिनय क्षमता और स्क्रीन पर खूबसूरती के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों अभिनेत्रियों का साथ पहली बार इस फिल्म में देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से भोजपुरी दर्शक काफी उत्साहित हैं।
पोस्ट देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक मसालेदार और एंटरटेनिंग कहानी होगी।
मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म की स्टारकास्ट बड़ी दिलचस्प है। इसमें रानी और संजना के अलावा, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के बीच हंसी-मजाक और नोकझोंक देखने को मिलेगी।
इससे पहले रानी चटर्जी ने शूटिंग के दौरान मुहूर्त की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उस समय सेट पर दोनों अभिनेत्रियों के बीच मजेदार पल भी देखने को मिले थे। अब फैंस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।
अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रही हैं। वहीं, कुछ प्रोजेक्ट रिलीज हो चुके हैं तो कुछ लाइन पर हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement