Priyanka Chopra touched by the film Maa Behen; praises the team on social media-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:22 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई फिल्म 'मां बहन', सोशल मीडिया पर टीम को सराहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जून 2026 11:54 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई फिल्म 'मां बहन', सोशल मीडिया पर टीम को सराहा
मुंबई । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा और कलाकारों की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हालिया रिलीज माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर फिल्म 'मां बहन' की जमकर सराहना की।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ फिल्म की जमकर सराहना की, बल्कि फिल्म के सभी कलाकारों और निर्देशक के काम की भी तारीफ की।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मेरी क्वीन माधुरी दीक्षित आप हमेशा और शानदार अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली तृप्ति डिमरी ने तो कमाल का काम किया। दोनों को पर्दे पर एक साथ देखना बेहद शानदार अनुभव रहा। धारणा, मैं हमेशा से आपकी प्रशंसक रही हूं और आगे आप क्या नया लेकर आने वाली हैं, इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।"
उन्होंने धारणा की तारीफ करते हुए लिखा, "आप इसी तरह बेहतरीन काम करते रहिए। सबसे खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट बहुत ईमानदार और सिनेमाई अंदाज में बनाया गया है। यह बहुत ही शानदार और समझदारी से बनाई गई फिल्म है। इसकी कहानी तेज, मजेदार और बेहतरीन तरीके से पेश की गई है। सुरेश त्रिवेणी की सोच और विजन बेहद खूबसूरत है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बहुत-बहुत बधाई।"
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों और मनोरंजन जगत के कलाकारों से जमकर सराहना मिल रही है। फिल्म की कास्ट और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। निर्देशक ने फिल्म के जरिए अच्छा मैसेज भी दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement