Advertisement
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के साहस और शक्ति को नमन करती नजर आईं कृति खरबंदा, लाल पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज

इस तस्वीर में कृति सुनहरी कढ़ाई से सजे लाल ब्लाउज और खूबसूरत पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। उनके लुक को लाल बिंदी, खूबसूरत मांग टीका, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, नाजुक चेन के साथ पारंपरिक नथ और कई लेयर वाले नेकलेस ने और भी खास बना दिया है। खुले लंबे बालों और खूबसूरत मेकअप के साथ अभिनेत्री का यह अंदाज पारंपरिक खूबसूरती और शालीनता का शानदार उदाहरण है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए कृति ने मां चंद्रघंटा के साहस और शक्ति को नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है, “आज वीरता की प्रतीक मां चंद्रघंटा के साहस को अपने भीतर उतार रही हूं। अयप भी अपने भीतर की रोशनी को चमकने दें। ❤️”
गौरतलब है कि नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। मां का यह स्वरूप साहस, वीरता, शक्ति और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त मां की पूजा-अर्चना कर आत्मविश्वास, आंतरिक शक्ति और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं।
अपने खूबसूरत पारंपरिक लुक और भावपूर्ण संदेश के जरिए कृति खरबंदा ने नवरात्रि की भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। उन्होंने न केवल भारतीय परंपराओं और त्योहार की रौनक का जश्न मनाया, बल्कि साहस, सकारात्मकता और अपने भीतर की शक्ति को पहचानने का संदेश भी दिया है। उनका यह शानदार अंदाज नवरात्रि के इस पावन अवसर से जुड़ी भक्ति, श्रद्धा और उत्साह को बखूबी दर्शा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



