Advertisement
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक

अपनी इस यात्रा को शब्दों में बयां करते हुए निमरत ने लिखा, ''ब्रज धाम की जादुई धूल से धन्य महसूस कर रही हूं। दिव्य प्रभु और स्वयं प्रेम के रूप में प्रकट इस भूमि से मंत्रमुग्ध और अभिभूत हूं। जो कुछ शब्दों में बयां करना या पूरी तरह कैमरे में कैद करना मुश्किल है, उसकी कुछ झलकियां साझा कर रही हूं। सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।''
निमरत ने आगे लिखा, ''श्री बांके बिहारी जी, श्री राधा वल्लभ जी की इत्र सेवा, वृंदावन के पकवान, बरसाना के रास्ते, बरसाना में श्री कृष्ण लीला, निधिवन, यमुना जी और ब्रज में भगवान शिव के प्रकट होने से जुड़ी एक रोचक मान्यता बेहद दिलचस्प है।''
बता दें कि भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ा जन्माष्टमी का त्योहार खासतौर पर वृंदावन, मथुरा और बरसाना में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। कृष्ण से जुड़े इन स्थानों पर मंदिरों से लेकर गलियों तक भक्तों की भीड़ रहती है और जगह-जगह कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


