Nikita Porwal Supports Womens Empowerment Bill; Says It Will Further Strengthen Women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

निकिता पोरवाल का महिला सशक्तीकरण बिल को समर्थन, कहा-महिलाओं को मिलेगी और मजबूती

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 10:45 PM (IST)
निकिता पोरवाल का महिला सशक्तीकरण बिल को समर्थन, कहा-महिलाओं को मिलेगी और मजबूती
अहमदाबाद। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल ने महिला सशक्तीकरण बिल को लेकर अपना समर्थन जताया। उन्होंने मंगलवार को अहमदाबाद में शॉपिंग फिल्म फेस्टिवल के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस बिल को देश के लिए एक सकारात्मक और जरूरी कदम बताया। निकिता ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां महिलाओं की पूजा की जाती है। उन्हें हमेशा से ही एक खास सम्मानजनक स्थान दिया गया है। इसलिए संसद में इस बिल पर चर्चा बहुत अच्छा कदम है। मैं इस पहल के लिए सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं और आशा करती हूं कि सभी लोग इस पर बढ़-चढ़कर समर्थन करें।" उन्होंने आगे कहा, "इस बिल से कई महिलाओं को और मजबूती मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इसके परिणाम बहुत अच्छे और सुखद होंगे।"
अभिनेत्री ने भुवनेश्वर में 18 अप्रैल को होने वाले आयोजन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश के 30 राज्यों से विजेता वडोदरा पहुंच चुके हैं। निकिता कहती हैं, "यहां बहुत भव्य तैयारी चल रही है। 18 तारीख को यहां एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। मैं सभी से अपील करती हूं कि आप इन विजेताओं का मनोबल बढ़ाएं, उनका सहयोग करें और उनकी मेहनत को देखें। यहां पर मैं विजेता को क्राउन पहनाऊंगी और वे आगे चलकर मिस फैमिना का प्रतिनिधित्व करेंगी।"
उन्होंने उड़िया नव वर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निकिता ने कहा, "मिस फैमिना और मेरी तरफ से सभी को उड़िया नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करती हूं कि नया साल सबके जीवन में तरक्की, प्रगति और ढेर सारी खुशियां लाएगा।"
निकिता ने गुजरात में दोबारा आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में गुजरात को अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा, "मेरा जन्म उज्जैन में हुआ था, लेकिन असली कला और अपनी पहचान मुझे गुजरात में मिली। मैंने वडोदरा में कला सीखी। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से मैंने रंगमंच में ग्रेजुएशन पूरा किया है। गुजरात आने पर मुझे हमेशा बहुत खुशी महसूस होती है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement