कुछ इस तरह सगाई के बंधन में बंधे नील-रुक्मिणी, See Pic
khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 10:17 AM (IST)
उदयपुर। लेकसिटी में शादी के बंधन में बंधने आए बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की। नील ने रोज डे के मौके पर अपनी होने वाली दुल्हन रुक्मिणी को प्रपोज भी किया। इसके साथ ही शादी के रस्मों की भी शुरुआत हुई। सगाई की रस्म अंग्रेजी विंटेज थीम पर सजी महफिल में हुई। सगाई दस्तूर के दौरान रुक्मिणी ने शरत कृष्णन का डिजाइन किया गाउन तो नील ने आदित्य गोयनका का बनाया तकसीन पहना। सगाई की रस्म रात 11 बजे से शुरू हुई जिसमें विंटेज थीम पर दुल्हा-दुल्हन का ड्रेसकोड रखा गया। इसके लिए सगाई स्थल फतेहसागर लॉन को भी इसी थीम पर सजाया गया। इस इवेंट को इंटोरेज वेडिंग प्लानर कंपनी की स्वाति अग्रवाल देख रही हैं। इसके साथ ही बॉल रूम में ग्लो कार्निवाल हुआ। नील की शादी का जोड़ा भी शरत कृष्णन ने तैयार किया है। नील शादी में नरेन्द्र-हेमंत की डिजाइन शेरवानी औैर रुक्मणी कृष्णा नंदा का बनाया सूट पहनेंगी। रात 11 बजे सगाई समारोह की शुरुआत हुई। नील के पिता नितिन मुकेश ने श्रीराम के नाम से फंक्शन का आगाज किया। सगाई के स्टेज को आकर्षक रंगों से श्रृंगारित किया गया था। देर रात तक मेहमान थिरकते नजर आए। होटल में शादी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। देर रात रिंग सेरेमनी हुई।