नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'

नीना गुप्ता के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
एक यूजर ने लिखा, ''आप दोनों को फिर साथ देखने का इंतजार है, क्या कमाल की जोड़ी है।''
दूसरे यूजर ने लिखा, ''बधाई हो वाली केमिस्ट्री आज भी याद है, फिर से साथ आओ प्लीज।''
अन्य यूजर्स ने लिखा, ''आप दोनों साथ में स्क्रीन पर जादू कर देते हैं'', ''गजराज राव के साथ आपकी जोड़ी सबसे अलग लगती है'', ''जल्दी कोई नई फिल्म लेकर आइए साथ में प्लीज'', ''ओल्ड इज गोल्ड… आप दोनों की जोड़ी हमेशा सुपरहिट रहेगी।''
बता दें कि नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी को सबसे ज्यादा पहचान साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' से मिली थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और दिवंगत सुरेखा सीकरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस हिट जोड़ी ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने रूढ़िवादी माता-पिता की भूमिका निभाई थी।
नीना गुप्ता के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में गजराज राव ने कहा था, ''मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने में सहज महसूस करता हूं और उनके साथ आगे भी काम करना पसंद करूंगा।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


