Advertisement
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय

फिल्म देखकर लौटे दूसरे दर्शक ने इसे फुल पैसा वसूल बताया। उन्होंने कहा, "पूरी फिल्म पैसा वसूल है, इसके गाने, किरदार, कहानी और हर कलाकार अच्छा है। फिल्म तो वैसे भी धूम धड़ाके वाली है। देखो, इसमें थोड़ी गालियां हैं लेकिन इतनी तो चलती हैं। सभी कलााकरों ने काम अच्छा किया लेकिन मुझे रवि किशन ज्यादा पसंद आए। उन्होंने फिल्म में विलेन का रोल निभाया है। उन्होंने शुरुआत से लेकर आखिरी तक बेहतरीन काम किया है। यह एक तरह का पैकेज है। जिस हिसाब से ये फिल्म बनी है, तो इसका सेकंड पार्ट जल्द आना चाहिए।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म, तो अपने आप में संपूर्ण पैकेज हैं और सभी कलाकारों का कोई मुकाबला ही नहीं है। निर्देशक ने जिसको जितना काम दिया है, उसने उसे बखूबी निभाया है। यह फिल्म धुरंधर से कम नहीं है और दोनों ही फिल्मों का आपस में कोई मुकाबला नहीं है।"
एक अन्य युवा दर्शक ने बताया कि उन्होंने कई दिनों के बाद एक ऐसी फिल्म देखी है, जिसने पूरे टाइम बांधकर रखा है। उन्होंने कहा, "बहुत समय के बाद कोई रिफ्रेसिंग फिल्म देखी है, मैंने बहुत इंजॉय किया। फिल्म ने हम सभी को बांधकर रखा है। सेकंड हाफ को ज्यादा ड्रैग किया गया है। फिल्म तीन घंटे की है, जो थोड़ी छोटी हो सकती थी लेकिन कोई शिकायत नहीं है क्योंकि मिर्जपुर सीरीज के हम सभी फैन रहे हैं। उसके हर एक किरदार को हम पसंद करते हैं। फिल्म बहुत मजेदार है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


