Advertisement
सुर, शब्द और शख्सियत : साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद

इस खास शाम को फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी से यादगार बनाया। असलम लश्करिया और उनके बेटे वसीम लश्करिया, डब्बू मलिक, एहसान कुरैशी, सुनील दर्शन, राजीव वालिया, दिलीप सेन, सोहेल सेन, रहमान नौशाद, महबूब, आतिश कपाड़िया, कंवलजीत सिंह, मालती जोशी, अश्विन कौशल, रोहन कपूर, कुमार, इम्तियाज़ जलील, शिखा वोहरा बिस्वास, अंदलीब सुल्तानपुरी, हाफिज़ बेग, बाबा चौधरी, वसीम आर. खान, मेराज हैदर, जाविंदर सिंह, कुमार गुरु मिश्रा, लिलिपुट फारूकी, अवतार गिल, आनंद राज आनंद, महालक्ष्मी अय्यर, शाहिद रफ़ी, संदेश नाइक, शंकर सचदेवा, चंदास दास, नादिरा बब्बर, नीरज कुमार मिश्रा, कुलदीप सिंह मल्होत्रा सहित कई दिग्गज इस खास शाम का हिस्सा बने।
ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की एमडी शीबा लतीफ ने कहा, “हमारे लिए यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि पब्लिक की इतनी शानदार प्रतिक्रिया के बाद हम एक बार फिर साबरी ब्रदर्स को मुंबई के दर्शकों के सामने लेकर आए। ‘सुर, शब्द और शख्सियत’ सिर्फ एक म्यूजिकल ईवनिंग नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संगीत और सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट करने की एक कोशिश है। जब दर्शक अपनी पसंद की कव्वालियां सुनने की फरमाइश करते हैं और कलाकारों के साथ उसी एहसास में जुड़ जाते हैं, तो वह पल हमारे लिए सबसे खास होता है। साबरी ब्रदर्स की रूहानी गायकी ने इस शाम को सच में यादगार बना दिया।”
वहीं ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स के चेयरमैन अल्तमाश अब्बास की मौजूदगी ने भी इस खास शाम की रौनक बढ़ाई। साबरी ब्रदर्स ने अपनी बेमिसाल गायकी, सूफियाना अंदाज़ और सादगी भरी प्रस्तुति से एक बार फिर साबित किया कि असली और रूहानी संगीत की अपनी एक अलग ताकत होती है। “सुर, शब्द और शख्सियत” की यह शाम संगीत प्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


