दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा

उन्होंने कहा, "मुझे उकडीचे मोदक बहुत पसंद है, लेकिन मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी कोई खास क्रेविंग नहीं हुई। जब मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट थी, तब मुझे तीखा और चटपटा खाना बहुत पसंद आता था और अब, हमारा वह बेटा परिवार में सबसे ज्यादा तीखा खाना खाता है।"
प्रेग्नेंसी क्रेविंग और बच्चे की खाने की पसंद को जोड़ते हुए माधुरी ने यामी से पूछा कि क्या उनके बेटे को भी मीठा पसंद है?, इस पर अभिनेत्री यामी ने कहा, "हां, मेरे बेटे को मीठा बहुत ज्यादा पसंद है?"
बता दें कि 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं और कई साल वहीं रहीं। उनके छोटे बेटे रेयान का जन्म मार्च 2005 में डेनवर में हुआ था, जहां उस समय उनका परिवार रहता था। कई बॉलीवुड हस्तियों के विपरीत, जिनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सार्वजनिक रहीं, माधुरी ने जीवन के इस दौर को काफी हद तक निजी रखा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


