Advertisement
'थोड़ा सा पीछे चलें', 2016 की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादों में खोईं नेहा शर्मा

अभिनेत्री बिहार के भागलपुर से आती हैं। उनके पिता, अजीत शर्मा, एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हैं, जो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद नेहा ने राजनीति में नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। उन्होंने तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने ‘चिरुथा’ से डेब्यू किया था। हालांकि, अभिनेत्री को खास पहचान नहीं मिली थी। इसके बाद 2009 में उन्हें ‘कुर्राडू’ में देखा गया था। ये फिल्म हिट थी। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।
हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री ने 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रुक' में एंट्री ली। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया लेकिन इनमें से सिर्फ चुनिंदा फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया।
इसके बाद उन्होंने 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'जयंताभाई की लव स्टोरी', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'तुम बिन 2', 'मुबारकां', 'जय हो', 'तान्हाजी', और 'जोगीरा सारा रा रा' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ ही नेहा ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई हिट फिल्में दी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


