Advertisement
बड़े सिंगर्स को सुनने के बाद ही शास्त्रीय गीत गाते थे किशोर कुमार, फिर देते थे अपना बेहतरीन वर्जन

लता द्वारा गाया वर्जन एक सप्ताह तक बार-बार सुनने और उसकी बारीकियों को समझने के बाद उन्होंने अपना वर्जन रिकॉर्ड किया, जिसे आज कई लोग इस गाने का सबसे बेहतरीन वर्जन मानते हैं। शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग न होने के बावजूद किशोर कुमार ने इस गाने के दर्द और जज्बात को बहुत गहराई से गाया। आज भी यह गाना लोग सुनते रहते हैं।
भले ही किशोर कुमार ने कभी पारंपरिक तरीके से शास्त्रीय संगीत नहीं सीखा था, लेकिन संगीत को लेकर उनकी समझ इतनी तेज थी कि बड़े-बड़े प्रशिक्षित संगीतकार भी हैरान रह जाते थे। किशोर किसी भी धुन को सुनते ही उसके भाव को तुरंत पकड़ लेते थे। न कोई क्लास, न कोई औपचारिक ट्रेनिंग, बस संगीत के साथ एक सच्चा, गहरा जुड़ाव और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती थी।
उनकी गायकी किताबी तौर पर भले ही परफेक्ट न हो, लेकिन उसमें जान थी। वह सिर्फ राग का गायन नहीं करते थे, बल्कि उसे जीते थे। इसी अंदाज ने उन्हें शास्त्रीय संगीत को आम गीतों में पिरोने में मदद की। उनके गाने इस बात का सबूत हैं कि जज्बात तकनीक से ज्यादा मायने रखते हैं।
किशोर कुमार के गीत आज भी लोगों के दिलों में गूंजते हैं। वह अपने पीछे एक समृद्ध संगीत विरासत छोड़ गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


