Advertisement
कविता कौशिक ने की विवेक ओबेराय की तारीफ, सलमान पर कसा तंज
इस पोस्ट को अपने एक्स पर रीपोस्ट कर कविता ने विवेक की तारीफ करते हुए लिखा, “एक शानदार एक्टर, अपनी वुमेन के लिए खड़े रहे, सबसे बड़े सच बोलने के खिलाफ लड़े, लेकिन हम एक देश के रूप में स्वैग, दादागिरी और रोस्टिंग से मंत्रमुग्ध रहे।” कविता की ये पोस्ट वायरल हो रही है। लोग जबरदस्त तरीके से कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कविता साल 2020 में सलमान के शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा ले चुकी हैं।
वहां घर में कविता कई कंटेस्टेंट से लड़ते हुए नजर आई थीं। उनकी एजाज खान, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से लड़ाई हुई थी। घर में कुछ समय तक रहने के बाद कविता ने खुद शो छोड़ने का फैसला किया था। कविता एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीवी छोड़ने की जानकारी दी थी। अब वह सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement